बेरोजगारी की समस्या व समाधान
बेरोजगारी की समस्या :- आज के इस लेख में मैंने आपके लिए बेरोजगारी की समस्या और उसके समाधान पर अपने विचार व्यक्त किए हैं जिसके जरिए मैं आप सबकोबेरोजगारी की समस्या का समाधान बताने वाली हूं। सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत की स्थिति आज है ऐसी हो गई है कि आजादी के इतने सालों बाद भी हमारा देश किसी ना किसी समस्या से जूझ रहा है आज भारत देश के सामने कई समस्याएं हैं उनमें से बेरोजगारी भी एक समस्या है लोगों के पास हाथ है पर काम नहीं, शिक्षा है पर नोकरी नहीं, योजनाएं और उत्साह है पर अवसर नहीं। बेरोजगारी समाज के लिए एक अभिशाप है बेरोजगारी न केवल व्यक्तियों पर बुरा प्रभाव डालती है अपितु पूरे समाज को भी प्रभावित करती है बेरोजगार उस व्यक्ति को कहा जाता है जो कि बाजार में प्रचलित मजदूरी दर पर काम तो करना चाहता है लेकिन उसे काम नहीं मिल पा रहा। बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण जनसंख्या वृद्धि है भारत में जनसंख्या वृद्धि बहुत अधिक है लेकिन व्यवसाय के अवसरों का विकास इतना तीव्र गति से नहीं हो रहा इसी वजह से रोजगारी अधिक बढ़ती जा रही है बेरोजगारी का कारण यह भी हो गया है कि आधुनिक युग ह...